फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now exam form will submit with admission form in du

अब दाखिला फॉर्म के साथ जमा होगा परीक्षा फॉर्म

Sat, 30 May 2015 10:38 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
Now exam form will submit with admission form in du

यह नई व्यवस्था जुलाई से शुरु होने जा रहे शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू होगी। दाखिले के समय ही फॉर्म केसाथ एकत्र की गई फीस को कॉलेजों को तत्काल परीक्षा विभाग को भेजना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रक्रिया को छात्र हित में बनाने केउद्देश्य से कदम उठाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले के समय परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर डीन परीक्षा विभाग रुप लाल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि डीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अगले माह 25 जून को पहली कट ऑफ केआते ही कॉलेज में दाखिले भी शुरु हो हो जाएंगे। ऐसे में जब छात्र अपना दाखिला लेना जाएगा तो उसे दाखिले फॉर्म के साथ ही इस परीक्षा फॉर्म को भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ऐसी थी व्यवस्था

Now exam form will submit with admission form in du

इसके साथ ही उससे परीक्षा फीस भी ले ली जाएगी। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि जिस भी कोर्स में वह पहले साल में दाखिला लेता है उसे पहले व दूसरे सेमेस्टर के लिए अलग-अलग परीक्षा फॉर्म भरना होगा।

यही व्यवस्था बाकी सेमेस्टर में भी रहेगी। ऐसे मामले जिनमें छात्र केरिजल्ट में किसी तरह का बदलाव होना हो चाहे व पुर्नमूल्यांकन हो या फिर नकल केकेस, उनमें कॉलेज का प्रिंसिपल परीक्षा फॉर्म जमा करेगा इसी तरह से पूर्व छात्रों पर रेगुलर छात्रों केसमान ही व्यवस्था लागू होगी।

ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि कॉलेज प्रिंसपल तय करेंगे। मालूम हो कि अब तक परीक्षा फॉर्म प्रत्येक सेमेस्टर से पहले भरवाए जाते हैं।

परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को काफी दिन दिए जाते हैं लेकिन अंतिम समय तक कई छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भरते। ऐसे में परीक्षा विभाग को कई बार तिथियों को लगातार बढ़ाना पड़ता है। लेकिन अब छात्रों को फॉर्म भरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed