फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now even-odd Formula will run until January 15.

अब 15 जनवरी के तक ही चलेगा सम-विषम फॉर्मूला

Sun, 10 Jan 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jan 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
Now even-odd Formula  will run until January 15.

सम-विषम फॉर्मूला को 15 जनवरी के बाद आगे बढ़ाने की खबरों को सरकार ने खारिज कर दिया। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद कहा कि यह स्कीम पहले से तय 1-15 जनवरी तक ही चलेगा।

विज्ञापन


उसके बाद पूरी स्कीम की समीक्षा की जाएगी। इसकी तिथि को बढ़ाने वाली खबरें भ्रामक हैं। सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। इस पूरे मसले पर 11 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई भी है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि खबरें चल रही हैं कि हम इसके समय को बढ़ाना चाहते हैं। मगर यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि हम 15 जनवरी के बाद समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर अलग-अलग डाटा

Now even-odd Formula  will run until January 15.

इसे लागू करने के बाद लोगों का सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर क्या राय है, प्रदूषण पर कितना फर्क पड़ा  है, जनता का अनुभव क्या रहा। इस पूरे15 दिनों के तथ्यों की समीक्षा के बाद यह तय होगा कि इसे आगे फिर किया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा कि कोर्ट में भी हमने अपनी सारी बातें रखी हैं। वहां भी हम इसे 15 जनवरी तक ही चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के अलग-अलग डाटा हैं।

प्रदूषण स्तर अभी उम्मीद से कम नीचे आया लेकिन अगर यह फॉर्मूला नहीं होता तो जो आज दिख रहा है वह और ज्यादा होता। इस फॉर्मूला को लागू करने से यह पीएम 2.5 जो कि बीते वर्षों में जनवरी में 600 या उससे पार होता था वह 400 या इससे नीचे है।

जाम से निपटने को उतरेगी अतिरिक्त टीमें

Now even-odd Formula  will run until January 15.

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में सामने आया है कि कुछ सड़कों पर पीक आवर्स में जाम की समस्या बढ़ी है। यही नहीं वालंटियर्स की टीम भी पहले जैसी चुस्त नहीं दिख रही है।

इससे निपटने के लिए सरकार ने कुछ सड़के चिह्नित की है। जहां जाम लगता है, वहां पर अतिरिक्त टीम उतारी जाएगी। इसमें आईटीओ, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, सराय कॉले खां, आश्रम, हनुमान मंदिर के सामने वाली सड़क और धौला कुआं है।

इसके अलावा वालंटियर्स चुस्ती से सड़क पर काम कर रहे हैं या नहीं इसकेलिए सुबह 8 से 10 और शाम को 5-8 के बीच एसडीएम की टीम वालंटियर्स के प्वाइंट पर औचक निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed