फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now enjoy the birthday and pre-wedding celebrations in Metro coach

अब मेट्रो कोच में लीजिए जन्मदिन और प्री-वेडिंग उत्सव मनाने का आनंद

Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM IST
सार

  • नोएडा-ग्रेनो मेट्रो ने राजस्व बढ़ाने के लिए निकाली योजना
  • प्रति घंटे के हिसाब से होगी बुकिंग
  • चलती हुई या खड़ी मेट्रो में मना सकेंगे उत्सव

विज्ञापन
Now enjoy the birthday and pre-wedding celebrations in Metro coach
Aqua Line Metro

विस्तार

अगर आप अपने घर के उत्सव को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन विकल्प है। अब आपको एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के कोच में उत्सव मनाने का मौका मिल पाएगा। इसके लिए आपको तय शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की ओर से की गई आधिकारिक घोषणा के मुताबिक मेट्रो के कोच में जन्मदिन, प्री-वेडिंग उत्सव या कोई भी अन्य समारोह आयोजित करने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए एनएमआरसी की कुछ शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


अधिकतम चार कोच की हो सकती है बुकिंग

इच्छुक आवेदकों को एक या एक से अधिक और अधिकतम चार कोच में उत्सव के आयोजन के लिए 15 दिन पहले एनएमआरसी को आवेदन करना होगा। बुकिंग कंफर्म होने के बाद आवेदक को प्रति घंटे 5 से 10 हजार रुपये तक की राशि जमा करानी होगी। इसके अलावा बुकिंग कराने वाले को सिक्योरिटी मनी के रूप में 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी जमा करानी होगी, जो कि बाद में वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनिंग या खड़ी हुई मेट्रो में मना सकते हैं उत्सव

एनएमआरसी की ओर से ऐसे लोगों को रनिंग या खड़ी हुई मेट्रो में आयोजन की अनुमति दी जाएगी। इसमें उनको पास सजे हुए या बिना सजे हुए कोच की बुकिंग का विकल्प भी होगा। इसके अलावा यह आयोजन ऑपरेशन या नॉन ऑपरेशनल मेट्रो के लिए होगी। यानी अगर आयोजन मेट्रो की रोजाना की टाइमिंग में होनी है या फिर रात के 11 बजे से दो बजे तक होनी है इसका विकल्प चुनने का भी मौका मिलेगा। एक कोच में अधिकतम 50 लोग रह सकते हैं जिसमें महिला व पुरुष व बच्चे शामिल हो सकते हैं।


एनएमआरसी के स्टाफ भी होंगे मौजूद

एनएमआरसी की ओर से आयोजक को एक सेंटर टेबल, डस्टबिन, एक हाउसकीपिंग स्टाफ और सुपरवाइजरी स्टाफ दिया जाएगा, जो कि आयोजन में सहयोग करेंगे। किसी तरह के नुकसान की भरपाई बुकिंग कराने वाले को करनी होगी।

दूसरे अन्य मेट्रो में भी मिल रही सुविधा

 इस तरह का मौका रैपिड मेट्रो गुरूग्राम, गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड और जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पहले ही दिया जा चुका है।
 
यह होगी नियम, शर्तें व शुल्क
  • सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से डिपो स्टेशन तक राउंड ट्रिप, बिना सजावट के रेगुलर रनिंग मेट्रो कोच-8 हजार रुपये प्रति घंटा प्रति कोच फीस
  • सेक्टर-51 और डिपो मेट्रो स्टेशन पर खड़ी बिना सजावट की मेट्रो कोच-5 हजार रुपये प्रति प्रति घंटा प्रति कोच फीस
  • सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से डिपो स्टेशन तक राउंड ट्रिप, सजावट के साथ रेगुलर रनिंग मेट्रो कोच-10 हजार रुपये प्रति घंटा प्रति कोच फीस
  • सेक्टर-51 और डिपो मेट्रो स्टेशन पर खड़ी सजावट की हुई मेट्रो कोच-7 हजार रुपये प्रति प्रति घंटा प्रति कोच फीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed