फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now development information on mobile

अब मोबाइल पर मिलेगी विकास कार्यों की जानकारी

Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now development  information on mobile

नगर निगम सीमा क्षेत्र में कौन सा विकास कार्य कितने बजट में हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी अब शहरवासियों को उनके मोबाइल पर मिल सकेगी। शहरवासी अपने मोबाइल पर एक एप्लिकेशन डाउनलोड करके निगम के सभी विकास कार्यों की जानकारी बगैर किसी अधिकारी के चक्कर काटे ले सकेंगे।

विज्ञापन


इसके जरिये यह भी पता चल जाएगा कि चल रहा विकास कार्य कितने प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कर्मचारियों के कार्यों में पारदर्शिता लाने और मॉनिटरिंग सिस्टम को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी डाटा ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसे एमसीएफ वर्क मॉनिटरिंग ऐप का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि अभी तक निगम के सारे कामकाज कागजों पर ही चल रहे हैं। निगम के अंतर्गत करीब 200 ठेकेदार काम करते हैं। निगम द्वारा कराए जाने वाले कामों के बारे में स्थानीय लोगों को कभी भी पता नहीं चल पाता है। ठेकेदार निगम से अपना भुगतान कराकर चल देते हैं, लेकिन जनता के सामने विकास कार्य पूरा नहीं होता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। निगमायुक्त ने सभी विकास कार्य ऑनलाइन फीड करने का फैसला लिया है। निगमायुक्त का कहना है कि सभी ठेकेदारों की डिटेल, जून 2016 तक पेंडिंग सभी विकास कार्यों की रिपोर्ट और कितने बजट का काम आदि के बारे में आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इसे निगम की वेबसाइट पर डाला जाएगा, जहां से लोग हर एक काम की सही जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल ऐप होगा सहायक
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने एक मोबाइल ऐप बनवाया है, जिसे एमसीएफ वर्क मॉनिटरिंग ऐप का नाम दिया गया है। एंड्रॉयड फोन उपयोग करने वाले लोग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर लोगों को पूरे शहर में अलग अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य की सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed