दिल्ली की पॉश कॉलोनी में चाहिए फ्लैट तो जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मौजूद हाउसिंग सोसायटी फ्लैट्स पर कॉलोनी कैटेगरी के सर्किल रेट लागू करने की तैयारी है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर दिल्ली सरकार को भेजा है।
जिसमें हाउसिंग सोसायटी में सर्किल रेट में लागू यूनिफॉर्म पॉलिसी को खत्म कर ए टू एच श्रेणी के सर्कल रेट को लागू करने को कहा है। प्रस्ताव में कृषि भूमि और फार्महाउस के रेट भी बढ़ाने को कहा है।
राजस्व विभाग का अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो राजधानी में ज्यादातर इलाकों में फ्लैट खरीदना महंगा होगा, मगर कुछ लो प्रोफाइल यानी आखिरी की दो श्रेणियों जी और एच में फ्लैट्स खरीदना सस्ता भी होगा।
यहां कीमतें सौ फीसदी से ज्यादा बढ़ जाएंगी
मगर सुपर पॉश इलाकों में मौजूद हाउसिंग सोसायटी में यह 100 फीसदी से ज्यादा तक बढ़ जाएगा। इसमें सरकार की अंतिम मुहर लगने के बाद भी यह लागू होगा।
दरअसल, दिल्ली की कॉलोनियों को आठ कैटेगरी ए टू एच में बांटा गया है। ए कैटिगरी में सबसे पॉश कॉलोनियां शामिल हैं, जहां का सर्कल रेट 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि एच कैटेगरी में सबसे लो प्रोफाइल इलाका है जहां पर 23 हजार 280 रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्कल रेट लागू होता है।
मगर अगर इन्हीं दोनों कैटेगरी में मौजूद किसी हाउसिंग सोसायटी जो चार मंजिल से ज्यादा हैं, वहां पर आपको 87,840 रुपये प्रति वर्ग मीटर का सर्कल रेट लागू होगा। फिर वह ए कैटिगरी में हो या एच में।
इन इलाकों में इतना होगा असर
दिल्ली सरकार अगर राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मान लेती है तो कुल आठ में से पांच कैटेगरी में तो हाउसिंग सोसायटी के रेट तो बढ़ेंगे मगर तीन एफ, जी और एच में दाम नीचे भी गिरेंगे।
आखिरी की दिन कैटेगरी में सर्किल रेट हाउसिंग सोसायटी की हर कैटेगिरी में लागू सर्किल रेट से कम है। इससे इन कैटेगिरी में आने वाले सुल्तानपुर माजरा, अंबेडकर नगर, जहांगीरपुरी, दक्षिणपुरी, हरि नगर एक्सटेंशन, विवेक विहार फेज वन, नंद नगरी उत्तम नगरी में समेत दर्जनभर से ज्यादा कॉलोनी जो कि जी, एफ एच श्रेणी में आते है।
वहां पर बने हाउसिंग सोसायटी के सर्किल रेट गिरेंगे। जबकि दक्षिणी दिल्ली, एनडीएमसी एरिया समेत अन्य श्रेणी में यह दाम 100 फीसदी से ज्यादा तक बढ़ जाएंगे।