{"_id":"5efd23369f780525c72d9233","slug":"now-corona-test-in-delhi-with-22-thousand-antigen-kits","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अब रोजाना की जाएगी 22 हजार एंटीजन किट से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अब रोजाना की जाएगी 22 हजार एंटीजन किट से जांच
Thu, 02 Jul 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:28 AM IST
सार
- सभी जिलाधिकारियों को दो-दो हजार जांच कराने के लिए कहा
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने दिए निर्देश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में रोजाना 22 हजार एंटीजन जांच करने के आदेश हुए हैं। सभी जिलाधिकारियों को रोजाना दो-दो हजार एंटीजन जांच उनके इलाके में करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अभी तक दिल्ली में आरटी पीसीआर और एंटीजन को मिलाकर रोजाना करीब 20 हजार सैंपल की जांच हो रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एंटीजन बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दिए थे, जिसके चलते सरकार ने अपने सभी जिला अधिकारियों को ये आदेश दिया है। फिलहाल हर जिले में औसतन एक हजार एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कुल 11 जिले हैं। एंटीजन टेस्ट के सेंटर को 193 से बढ़ाकर 250 करने का निर्देश भी दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने आईसीएमआर की गाइड लाइन के हिसाब एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अभी तक रैपिड एंटीजन टेस्ट केवल कंटेनमेंट जोन में हो रहे थे। बीते मंगलवार गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, डीजी आईसीएमआर बलराम भार्गव, डॉ. वीके पॉल ने संयुक्त रूप से कहा कि दिल्ली में अभी जांच को और भी ज्यादा गति देने की आवश्यकता है।
बीते 18 जून से एंटीजन किट्स के जरिए कोरोना वायरस की जांच हो रही है। करीब पंद्रह मिनट में जांच परिणाम बताने वाली यह किट अगर किसी को निगेटिव बताती है तो उसकी दोबारा से आरटी पीसीआर जांच करना जरूरी है।