फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now buy vegetables, milk and bread along with a walk in the park

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की पहलः अब पार्क में सैर के साथ ही खरीदें सब्जी, दूध और ब्रेड

Fri, 27 Nov 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
Now buy vegetables, milk and bread along with a walk in the park
Morning walk - फोटो : PTI

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत रहने वाले लोगों को अब कोरोना काल में सब्जी, दूध, जूस व ब्रेड खरीदने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा निगम के पार्कों में ही मिलेगी। सुबह की सैर पर निकले लोग ताजा सब्जियों से लेकर दूध, ब्रेड भी खरीद सकेंगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए निगम के सभी चारों जोन में स्थित पार्कों में से कुछ में अस्थायी रूप से कियोस्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निगम द्वारा 7 वर्षों के लिए लाइसेंस भी प्रदान किया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत ने बताया कि प्रस्ताव की मंजूरी के बाद इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इससे निगम को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन


कोरोना काल में भीड़ से बचेंगे लोग 
स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य कोरोना काल में लोगों को बाजारों में होने वाली भीड़ से बचाना है। इस सुविधा के बाद लोगों को सब्जियों व अन्य डेयरी उत्पादों के लिए बाजार को रुख नहीं करना होगा बल्कि वे सुबह की सैर के साथ ही दूध, ब्रेड, जूस और सब्जी खरीद सकेंगे। इससे समय की भी बचत होगी और संक्रमण से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह भी तय किया जाएगा कि पार्क में खरीदारी के समय लोगों की अधिक भीड़ जमा न हो सके। 
विज्ञापन


ट्रायल के आधार पर पार्कों को किया जाएगा चिह्नित 
इस नीति के तहत निगम के 4 जोन के अंतर्गत आने वाले कुल 6,823 पार्कों में से कुछ पार्कों को चिह्नित किया जाएगा, जहां सैर के लिए लोग अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इसके बाद करीब 122 वर्ग फुट के हिसाब से जमीन का आवंटन किया जाएगा, जिस पर कियोस्क का निर्माण होगा। कियोस्क को बनाने में किसी भी प्रकार के सीमेंट व ईंट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बल्कि इसका ढांचा अस्थायी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम को प्रतिमाह होगी राजस्व की प्राप्ति 
 कियोस्क के आवंटन के बाद निगम प्रतिमाह इसका किराया भी वसूल करेगा। इसके लिए मध्य और दक्षिणी जोन में 70 रुपये प्रति वर्ग फुट यानी करीब 8600 रुपये व पश्चिमी और नजफगढ़ जोन में 56 रुपये प्रति वर्ग फुट यानी करीब 7000 रुपये के हिसाब से निगम को किराया भी प्राप्त होगा। वहीं, इसके बदले निगम कियोस्क के लिए लाइसेंस भी प्रदान करेगा। हालांकि, अन्य उत्पादों के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग और जनरल ट्रेड लाइसेंस की व्यवस्था हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed