फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now birth certificate is mandatory for aadhar card

अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड जरूरी, नगर निगम में लगाई गई मशीनें

Sat, 27 Aug 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
now birth certificate is mandatory for aadhar card
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI

आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने बेशक रोक लगा रही हो लेकिन  नगर निगम प्रशासन इससे इत्तेफाक नहीं रखता। नगर निगम प्रशासन ने नए बच्चों  का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


अब  जन्म प्रमाण पत्र की कापी लेने के लिए अभिभावक को आधार कार्ड की फोटो कॉपी  निगम के पास जमा करानी होगी। इसके लिए निगम ने बकायदा तीनों जोनों में आधार  कार्ड बनाने की टीम स्थापित कर दिया है। कहा जा रहा है कि नवंबर 2015 के  बाद जन्में सभी बच्चों का आधार कार्ड भी निगम के तीनों जोनों में बनाया  जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नगर निगम सीमाक्षेत्र में किसी भी जगह पैदा हुए  बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम नगर निगम करता है। जो बच्चे घर  अथवा अस्पताल में पैदा होते हैं उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग  आवेदन पत्र भरने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रकार के फार्म निगम की वेबसाइट व तीनों  जोनों एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद कार्यालयों में उपलब्ध है। फार्म  भरने के बाद एक सप्ताह में जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाता है।  अभिभावक हस्ताक्षर करके प्रमाण पत्र ले जाते हैं। लेकिन लेकिन अब नगर निगम  आधार कार्ड के बगैर प्रमाण पत्र नहीं देगा।


अभिभावकों की बढ़ेगी परेशानी:
अभी  तक अभिभावक प्रमाण पत्र के लिए फार्म भरकर एक सप्ताह में प्रमाण पत्र ले  सकते थे लेकिन अब उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अब तो बच्चे  के जन्म लेते ही उसका आधार कार्ड बनवाना होगा। जब तक आधार कार्ड बनकर नहीं  आएगा तब तक प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। फिलहाल नगर निगम ने अपने तीनों जोनों  में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीनें स्थापित कर दी है। ताकि नवंबर 2015 के  बाद पैदा हुए बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जा सके। नगर निगम में उप  रजिस्टार गजराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर आधार कार्ड को  जन्म प्रमाण पत्र से जोड़ा जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि कोई भी  फर्जी प्रमाण पत्र न  बनवा सके। जन्म को आधार से जोड़ कर इसे वेबसाइट पर  ऑनलाइन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed