फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now auto top facility on smart card for metro passengers

मेट्रो यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड पर अब ऑटो टॉप की सुविधा, संक्रमण से सुरक्षा के लिए ऑटोप एप के जरिये नई पहल

Thu, 20 Aug 2020 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now auto top facility on smart card for metro passengers
metro card

संक्रमण से सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने की मांग को पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने बुधवार को एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। एप ऑटोप के जरिये यात्री अब एएफसी गेट पर स्मार्ट कार्ड पर ऑटो-टॉप अप करवा सकेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू होने पर यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद बंद हैं। मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग ऑटोप के जरिये टॉप अप के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा और संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से एप, ऑटोप विकसित किया गया है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्री अपने पुराने स्मार्ट कार्ड को भी अपग्रेड कर सकेंगे। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि दिल्ली मेट्रो यात्रियों के बीच कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्मार्ट कार्ड के टॉप अप सुविधा की शुरुआत की गई है। अब यात्रियों को सफर के दौरान चिंता नहीं सताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से कम राशि शेष होने पर टॉप अप की सुविधा

ऑटोप की ओर से जारी नए स्मार्ट कार्ड में जब भी राशि 100 रुपये से नीचे होगा, ऑटो टॉप-अप की सुविधा उपलब्ध होगी। एएफसी एंट्री गेट पर ही 200 रुपये के साथ कार्ड के ऑटोमेटिक रिचार्ज की यात्रियों को सुविधा होगी। ऑटोप एप, ग्राहक के लिंक किए गए कार्ड या बैंक खाते से खुद काट लेगा। ऑटोप स्मार्ट कार्ड की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को एप डाउनलोड करना होगा। एंड्रायड फोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए गूगल प्ले स्टोर और आई फोन ग्राहकों के लिए एपल स्टोर पर जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। मेट्रो के मौजूदा कार्ड धारकों को पंजीकरण के तीन दिनों के बाद किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर से स्मार्ट कार्ड को सक्रिय करवाने की सुविधा होगी।

प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर एक फीसदी तक का शुल्क
इस सुविधा के उपयोग के लिए यात्री को प्रत्येक लेन देन पर एक फीसदी तक सुविधा शुल्क के तौर पर भुगतान करना होगा। जिन यात्रियों के पास पहले से ही दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड मौजूद हैं, उन्हें एप(ऑटोप) पर पंजीकृत करने पर भी ऑटो टॉप-अप सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रत्येक टॉप अप पर मिलेगी 5 फीसदी तक की छूट
डीएमआरसी के मुताबिक ऑटो-टॉप-अप सुविधा के अलावा ऑटोप के द्वारा दिए जाने वाले लाभ के तहत नए कार्ड की होगी होम डिलीवरी जबकि प्रत्येक टॉप-अप पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी शामिल है।

स्मार्ट कार्ड में अब दिखेगी आपकी फोटो भी
दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए जरूरी स्मार्ट कार्ड में आप अपनी फोटो भी डाल सकते हैं। कार्ड के टॉप अप से पहले, यात्री इसमें अपनी फोटो भी एप के जरिये डाल सकते हैं। टोकन के कारण संक्रमण के खतरे को टालने के लिए स्मार्ट कार्ड की दिशा में डीएमआरसी की इस पहल से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। कार्ड में जैसे ही राशि 100 रुपये से कम होगी, खुद 200 रुपये का रिचार्ज हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed