{"_id":"5ea370b3154b534f3d2753f5","slug":"now-asi-of-delhi-police-raised-questions-on-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली पुलिस के एएसआई ने क्वारंटीन सेंटर पर उठाए सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली पुलिस के एएसआई ने क्वारंटीन सेंटर पर उठाए सवाल
Sat, 25 Apr 2020 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
Mandoli jail
सिपाही सचिन के बाद अब दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मंडोली जेल स्टाफ क्वाटरों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एएसआई ने आरोप लगाए हैं कि क्वारंटीन सेंटर में न तो साफ-सफाई है और न ही कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन
एएसआई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हुई। अपराध शाखा के डीसीपी डा. जॉय टर्की ने उपायुक्त, शाहदरा को पत्र लिखकर एएसआई को अपोलो अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। दरअसल, अपराध शाखा के गुमशुदा तलाश केंद्र में तैनात एएसआई हरनाम सिंह रामनगर में रहते हैं।
विज्ञापन
उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद प्रशासन ने मंडोली जेल स्टाफ क्वाटर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में बृहस्पतिवार को उन्हें भर्ती कराया। एएसआई हरनाम सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हुए आरोप लगाया कि स्टाफ क्वाटर में कोई सुविधा नहीं है। कोई गर्म पानी नहीं देता। यहां मच्छर बहुत है। उन्होंने एसएचओ मानसरोवर पार्क से निवेदन कर पलंग मंगवाया था। उन्हें स्पाइन की परेशानी है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल में एक और हवलदार को कोरोना
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एक और हवलदार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल सेल में जिन 123 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, हवलदार को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
स्पेशल सेल में तैनात हवलदार का 20 अप्रैल को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद स्पेशल सेल में तैनात 71 पुलिसकर्मियों को दो होटलों में क्वारंटीन कर दिया गया था। 123 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। हवलदार को छोड़कर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।