{"_id":"592d8b594f1c1ba915bdc717","slug":"now-ambulance-scarcity-will-not-create-any-problem-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत के बाद जागा प्रशासन, अब एंबुलेंस के अभाव में नहीं जाएगी किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत के बाद जागा प्रशासन, अब एंबुलेंस के अभाव में नहीं जाएगी किसी की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 31 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
एंबुलेंस के अभाव में अब किसी की जान नहीं जाएगी। अब सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में ट्रस्टों द्वारा संचालित पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस उपलब्ध होंगी। जरूरतमंदों को सरकारी दरों पर एंबुलेंस की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बुधवार से इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने ये कदम एक मासूम की मौत के बाद उठाया है। बता दें कि गत 27 मई को नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आए तीन वर्षीय बाबू की समय पर एंबुलेंस की सेवाएं न मिलने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बाबू के परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लाए थे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं मिली। जब एंबुलेंस मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
तीन साल के मासूम की मौत के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया। मंगलवार को एसडीएम भारत भूषण गोगिया ने शहर में एंबुलेंस की सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सभी एनजीओ और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं देने की अपील की।
एसडीएम ने बताया कि बड़ी संख्या में ट्रस्ट संचालकों ने नागरिक अस्पताल में अपनी एंबुलेंस की सेवाएं देने की सहमति दे दी है। वह सरकारी दर पर जरूरतमंदों को सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी जाएगी।
ज्यादा पैसे मांगने वाले की करें शिकायत
एसडीएम भारत भूषण गोगिया ने कहा कि ट्रस्ट की एंबुलेंस सरकारी दरों पर उपलब्ध रहेगी। फिर भी यदि कोई चालक अथवा संचालक अधिक पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय के फोन नंबर 0124-2321808 पर की जा सकती है। ऐसे एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।