{"_id":"05f2c4c73124fd9855a709d3ee4f89cd","slug":"now-again-train-started-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से शुरू हुई कोहरे के कारण बंद कुछ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से शुरू हुई कोहरे के कारण बंद कुछ ट्रेनें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा छंटने के साथ ही ट्रेनें अब पटरी पर लौटने लगी हैं। साथ ही पिछले साल दिसंबर में निरस्त की गईं ज्यादातर ट्रेनें फिर चलना शुरू हो गई हैं। इससे मुसाफिरों की भी राह आसान होने लगी है। हालांकि कुछ ट्रेनें अभी भी लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने जिन ट्रेनों को 28 दिसंबर से 20 फरवरी तक निरस्त कर दिया था, उनमें से ज्यादातर ट्रेनें अब चलने लगी हैं। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड एक्सप्रेस (आनंद विहार-हटिया), हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस, लिच्छवि, गढ़वाल एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी, अमृतसर-अजमेर, उज्जैन एक्सप्रेस, आगरा कैंट इंटरसिटी, लाल किला एक्सप्रेस और उद्यान आभा समेत निरस्त की गईं ज्यादातर ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोहरे को देखते हुए हर साल 28 दिसंबर से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी जाती हैं। कोहरा छंटने के बाद निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाया जाता है। हालांकि अभी भी कई लोकल ट्रेनें शुरू नहीं हुई हैं।
दिल्ली-बरेली, निजामुद्दीन कोसीकलां, सहारनपुर-अंबाला कैंट समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।