फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now a person can hold two arms license

अब एक व्यक्ति दो शस्त्र लाइसेंस ही रख सकेगा, ऑन लाइन किया जाएगा पूरा ब्योरा

Thu, 27 Feb 2020 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Now a person can hold two arms license
पिस्टल

अब एक व्यक्ति के पास सिर्फ दो असलहों का लाइसेंस ही मान्य होगा। यदि किसी के पास तीन असलहों के लाइसेंस हैं तो एक लाइसेंस को एक साल के भीतर जमा करना होगा। बुधवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि आम लोग अपना शस्त्र निकटतम पुलिस स्टेशन या फिर शस्त्र व्यवसायी के यहां जमा कर सकते हैं। सेना के लोगों को आर्मी शस्त्रागार में असलहे जमा कराने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसी तरह जिन वैध शस्त्रधारियों के लाइसेंस एनडीएएल (नेशनल डेटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस) पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाए हैं, उनके लिए 29 जून  तक की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इसके बाद भी जिनका लाइसेंस पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाएगा, वे स्वत: ही निरस्त माने जाएंगे। यह सभी लाइसेंसधारियों के लिए होगा। चाहे उसके पास एक लाइसेंस हो या फिर दो। 
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी शस्त्र (सिटी मजिस्ट्रेट) की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि एनडीएएल पर दर्ज कराकर सभी को यूएनआई (यूनीक आईडेंटिटीफिकेशन) नंबर दिया जाएगा जिससे सभी की जानकारी ऑन लाइन रहे। कहा जा रहा है कि इस प्रक्रिया से कई असलहाधारियों को लेकर चलने वाले बाहुबलियों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 साल पहले आया था आदेश 
 शासन से जारी दो शस्त्र लाइसेंस के आदेश से करीब बीस साल पहले तीन शस्त्र लाइसेंस रखने का आदेश जारी हुआ था। पता चला है कि उससे पहले लोग कितने भी लाइसेंस ले लेते थे, इस पर कोई रोक नहीं थी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार धीरे-धीरे एक लाइसेंस की प्रक्रिया ला सकती है। इसी के तहत यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed