फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now 10th pass will also get employment with training

अब 10वीं पास को ट्रेनिंग के साथ रोजगार भी मिलेगा, 15 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति कर सकेगा आवेदन

Thu, 18 Apr 2019 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Now 10th pass will also get employment with training
10वीं पास के लिए नौकरी - फोटो : फाइल फोटो

यदि आप 10वीं पास और बेरोजगार हैं तो फिर होटल इंडस्ट्री में रोजगार के लिए तैयार हो जाएं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ऐसे लोगों को रोजगार से जोड़ने के मकसद से हॉस्पिटैलिटी में पांच डिप्लोमा कोर्स करवाने जा रहा है। इन डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई पांच सितारा होटल में होगी। खास बात यह है कि होटल में ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट भी मिलेगी। 

विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के चेयरमैन प्रो. सीबी शर्मा के मुताबिक, 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले लोगों को रोजगार से जोड़ने के मकसद से हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा करवाया जा रहा है। आवेदक के पास 10वीं पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। हालांकि आयु सीमा में छूट रहेगी। 15 वर्ष से अधिक किसी भी उम्र के लोग इन हॉस्पिटैलिटी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र को खाद्य उत्पादन प्रबंधन, खाद्य व पेय संचालन, गृह व्यवस्था और रखरखाव, स्वागत कार्यालय संचालन व बेकरी और कन्फेक्शनरी में डिप्लोमा कोर्स चुनने की सुविधा होगी। डिप्लोमा कोर्स सालभर चलते रहेंगे। इसलिए छात्र कभी भी आवेदन भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हॉस्पिटैलिटी में पांच डिप्लोमा कोर्स करवाने के लिए एनआईओएस और अशोक होटल के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत पांच डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई व ट्रेनिंग अशोक होटल में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितारा होटल में प्लेसमेंट 
देशभर के किसी भी अशोक होटल की शाखा में हॉस्पिटैलिटी के पांचों डिप्लोमा कोर्स चलेंगे। होटल में ही क्लासरूम और ट्रेनिंग सेशन चलाया जाएगा। होटल में ही छात्रों की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, डिप्लोमा पूरा होने के बाद छात्रों को अशोक होटल में रोजगार भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed