Weather: दिल्ली में नवंबर 13 वर्षों बाद रहा सबसे गर्म, इस कारण अबकी बार दिल्लीवासियों पर ज्यादा पड़ी मार
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। आगामी छह दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विस्तार
दिल्ली में नवंबर का महीना 13 सालों बाद सबसे गर्म रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश नहीं होने और प्रदूषण के कारण गर्मी का अहसास हुआ। नवंबर माह में सफदरजंग का औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले वर्ष 2016 में औसत अधिकतम तापमान 29.6 और वर्ष 2011 में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था अक्तूबर की तरह ही इस माह भी एक दिन बारिश नहीं हुई है। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। आगामी छह दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री रहने के कारण इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही थी। वहीं अधिकतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग के अनुसार चार दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। उसके बाद से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी और तापमान 9-10 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। अधिकतम तापमान में भी पांच दिसंबर से मामूली गिरावट आनी शुरु होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं सुबह शाम मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस
एक दिसंबर को सूर्यास्त शाम 5:24 मिनट
दो दिसंबर को सूर्योदय सुबह 6:57 मिनट
2011 29.3 डिग्री
2012 27.4 डिग्री
2013 27,3 डिग्री
2014 29.1 डिग्री
2015 28.8 डिग्री
2016 29.6 डिग्री
2017 27.9 डिग्री
2018 28.5 डिग्री
2019 28.1 डिग्री
2020 27.9 डिग्री
2021 27.8 डिग्री
2022 28.8 डिग्री
2023 27.8 डिग्री
2024 29.7 डिग्री