{"_id":"38a1a7df0354d1fc246a22ea56257a89","slug":"notices-sent-by-77-builders-gda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 बिल्डरों को जीडीए ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 बिल्डरों को जीडीए ने भेजा नोटिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन निर्माण संबंधी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइंस का पालन शुरू कराने की प्रक्रिया जीडीए ने बुधवार से शुरू कर दी।
विज्ञापन
जीडीए ने शहर में निर्माणाधीन 77 बड़े बिल्डरों को गाइडलाइन का पालन कराने के लिए नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं।
कार्रवाई से पहले जीडीए अपने अधिकारियों-कर्मचारियों और फिर बिल्डरों को गाइडलाइंस की जानकारी देगा। इसके बाद गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में प्रमुख रूप से राजनगर एक्सटेंशन, क्रासिंग्स रिपब्लिक, वैशाली, मोहननगर, इंद्रप्रस्थ, इंदिरापुरम, एनएच-24 आदि में प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।
इसके साथ ही शहर भर में एकल यूनिट व व्यक्तिगत रूप से लोगों द्वारा निर्माण कराए जा रहे हैं। जीडीए वीसी के निर्देश पर विधि सहायक सभी आठ जोन के अभियंताओं को गाइडलाइंस की जानकारी देंगे। यह अभियंता अपने-अपने जोन में निर्माणकर्ताओं को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
जीडीए वीसी संतोष यादव ने कहा कि एनजीटी द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही शहर में निर्माण कार्य होने दिया जाएगा। गाइडलाइंस की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गाइडलाइंस का होगा प्रचार
एनजीटी की गाइडलाइंस को जीडीए की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही शहर भर में लगीं एलईडी स्क्रीन्स पर भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा सूचना के अन्य माध्यमों के जरिए भी प्रचार के निर्देश जीडीए वीसी ने दिए हैं।