फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice to two of AAP mla's who joined BJP

आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो विधायकों को नोटिस, पूछा- क्यों न सदस्यता रद्द कर दें

Thu, 20 Jun 2019 12:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Notice to two of AAP mla's who joined BJP
आम आदमी पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल दो विधायकों के खिलाफ आप ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। गांधी नगर से विधायक अनिल वाजपेयी व विजवासन विधायक देवेंद्र सहरावत को विधानसभा ने आप की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


इसमें उनसे कहा गया है कि भाजपा में शामिल होने पर उनकी सदस्यता क्यों न रद्द कर दी जाए। नोटिस संविधान के दलीय राजनीति संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले, विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को शिकायत देकर कहा था कि पार्टी बदलने की वजह से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक ने शिकायत के साथ मीडिया में आई इससे जुड़ी खबरों की कटिंग लगाई थी। सूत्रों की मानें तो विधायकों को 24 जून तक जवाब देने को कहा गया है। 25 जून को विधानसभा अध्यक्ष दोनों पक्षों के सामने सुनवाई करेंगे। इस दौरान विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

विधायक देवेंद्र सहरावत ने इस संबंध में कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगे। लीगल टीम पूरे मामले को देख रही है। अयोग्य ठहराने का कोई आधार नहीं है। विधायक ने कहा कि उन्होंने औपचारिक तौर पर भाजपा ज्वाइन करने की पर्ची नहीं कटवाई है।


उधर, जानकारों का मानना है कि यदि दोनों विधायक अयोग्य घोषित किए गए तो उपचुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी वजह यह है कि छह महीने बाद दिल्ली में आम चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed