फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   notice to new holland company to shut their production

न्यू हॉलैंड कंपनी को उत्पादन बंद करने का दिया नोटिस

Thu, 09 Aug 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
notice to new holland company to shut their production
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बुधवार को एनजीटी के नियमों का पालन नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उत्पादन बंद करने का नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कंपनी को नोटिस में एनजीटी के नियमों को पूरा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 01 अगस्त को भी नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की करीब 32 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्हें उत्पादन बंद करने को कहा गया है। उधर, कंपनी के एचआर हेड(वर्टिकल) आदित्य घिल्ड़ियाल ने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद काम बंद कर दिया है। कंपनी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएगी।
विज्ञापन


एनजीटी ने हिंडन नदी को लेकर एक आदेश जारी किया, जिसमें कंपनियों की 12 मानकों पर जांच करनी थी। अप्रैल में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कंपनी में जांच की थी और कुछ सैंपल लिए थे। उन सैंपल की रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अफसरों ने बताया कि रिपोर्ट के हिसाब से कंपनी तीन मानकों को पूरा नहीं कर रही है, जिस पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक अगस्त को कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया था और मानक पूरा करके जवाब देने को कहा था, लेकिन कंपनी ने जवाब नहीं दिया। जिस पर बुधवार को फिर से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने न्यू हॉलैंड कंपनी को नोटिस जारी कर उत्पादन बंद करने के साथ ही प्रदूषण रोकने से जुड़े नियमों का पालन दो सप्ताह में करके रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है।

रोजाना बनते हैं 100 से अधिक ट्रैक्टर
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक तीन में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इंडिया कंपनी है। वर्ष 2000 से पहले कंपनी स्थापित हुई है। कंपनी में इस समय 3000 से अधिक कर्मचारी व स्टाफ है। यहां रोजाना 100 से अधिक ट्रैक्टर बनते हैं। साथ ही ग्रेटर नोएडा की बड़ी कंपनियों में से एक है।

दूसरी शिफ्ट को किया बंद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से दोपहर में नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने दोपहर की शिफ्ट को रद्द कर दिया। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों में हलचल मच गई और एक-दूसरे से संपर्क कर कंपनी का उत्पादन बंद होने का पता लगाने लगे। कर्मचारियों में चर्चा है कि कंपनी ने दो दिन के लिए उत्पादन यूनिट को बंद किया है।


न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इंडिया प्रा. लि. में एनजीटी के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इसी पर बुधवार को लखनऊ कार्यालय से नोटिस जारी हुआ है। नोटिस में कंपनी से मानक पूरे कर जवाब मांगा गया है। कंपनी को तीन नोटिस जारी की गई हैं। एक नोटिस में उत्पादन बंद करने, दूसरे में कारण बताओ नोटिस जारी करने और तीसरे में सुधार करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।- एके तिवारी, क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed