{"_id":"411ce7b92663f98fafcf92d643c6150e","slug":"notice-to-3-dozen-allottees-for-water-harvesting-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको बेघर कर सकता है ये सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको बेघर कर सकता है ये सिस्टम
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण को एक बार फिर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की याद आई है।
विज्ञापन
ऐसे आवंटियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनकी बिल्डिंग पर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा हुआ है। चुनाव होते ही इनको नोटिस जारी किया जाएगा।
दरअसल, नोएडा में ढाई सौ वर्ग मीटर से अधिक एरिया के सभी भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होना जरूरी है। इसके बिना बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं किया जाता। इस सिस्टम को सही तरीके से संचालित भी रखना होता है।
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने पर भी आएगा SMS
प्राधिकरण की टीम मौके पर जाकर इसका निरीक्षण करती है और चालू स्थिति में न मिलने पर नोटिस जारी करती है। प्राधिकरण ने ऐसी तीन दर्जन बिल्डिंगें चिह्नित की है, जिन पर सिस्टम या तो लगा नहीं है या फिर चालू स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
इनको नोटिस जारी करने की तैयारी है। साथ ही प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है कि जिन आवंटियों को तीन बार या उससे अधिक नोटिस भेजने के बाद भी उनकी बिल्डिंग में सिस्टम ऐक्टिव नहीं हुआ, तो उनका आवंटन रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन