{"_id":"673df963d11b26225f08babc","slug":"notice-to-23-companies-under-construction-found-ignoring-rules-of-grape-in-gurugram-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप के नियमों की अनदेखी: गुरुग्राम में निर्माणाधीन 23 कंपनियों को नोटिस, DTP ने लगाया पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप के नियमों की अनदेखी: गुरुग्राम में निर्माणाधीन 23 कंपनियों को नोटिस, DTP ने लगाया पांच लाख का जुर्माना
Wed, 20 Nov 2024 08:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
गुरुग्राम जिला योजनाकार के प्रवर्तन शाखा की ओर से शहर में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया गया। इसमें 23 परियोजनाओं में ग्रैप के नियमों की अनदेखी मिली। वहीं, मुख्य सचिव हरियाणा ने नगर निगम, जीएमडीए, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक कर ग्रैप की पाबंदियों पर जानकारी ली।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम जिला योजनाकार के प्रवर्तन शाखा की ओर से शहर में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया गया। इसमें 23 परियोजनाओं में ग्रैप के नियमों की अनदेखी मिली। इस पर जिला नगर योजना अधिकारी (डीटीपी) ने उन्हें नोटिस जारी किया और पांच लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
डीटीपीई मनीष कुमार ने बताया कि टीमों ने कई निर्माणाधीन साइटों की जांच की। इसमें पाया कि ग्रैप-4 की पाबंदी के बीच अवैध तरीके से कार्य चल रहेथे, ऐसे में काम को बंद कराकर नोटिस के साथ पांच लाख का जुर्माना लगाया है। उनका कहना है कि सभी को ग्रैप-4 के नियमों के अनुसार ही कार्य करने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि टीमें लगातार ऐसी साइटों की जांच कर रही है। ग्रैप की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कूड़ा जला तो संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्य सचिव हरियाणा ने नगर निगम, जीएमडीए, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक कर ग्रैप की पाबंदियों पर जानकारी ली। अधिकारी ने 500 स्क्वॉयर गज से बड़े व छोटे के अलावा 20 हजार स्क्वॉयर बिल्डअप एरिया वाले प्लॉटों या परियोजनाओं की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसके लिए नगर निगम, जीएमडीए, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग को कहा है। इसके साथ कूड़ा जला तो इस एरिया के संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने को कहा है।
सचिव ने प्रदूषण को लेकर कड़ाई बरतने को कहा है। हालांकि ग्रैप की पाबंदी के कारण शहर में चल रहे छोटे विकास कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। ठेकेदारों से जुर्माने के भय से काम को फिलहाल रोक दिया है। उनका कहना है कि दो दिन के बाद आगे का निर्णय होगा। इसमें भोंडसी में सर्विस रोड, स्काईवॉक, द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड समेत अन्य छोटे कार्य शामिल हैं।