फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice issued to BJP's newly elected MLA Karnail Singh

भाजपा विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: कोर्ट ने करनैल सिंह को भेजा नोटिस, सत्येंद्र जैन ने की थी शिकायत

Wed, 19 Feb 2025 07:46 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 07:46 PM IST
सार

दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक करनैल सिंह को कानूनी नोटिस जारी किया है। आप नेता सत्येंद्र जैन की तरफ से मानहानि का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Notice issued to BJP's newly elected MLA Karnail Singh
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक करनैल सिंह को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक प्रोफाइल

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक करनैल सिंह को नोटिस जारी किया है। अदालत ने यह कार्यवाही आप नेता सत्येंद्र जैन की तरफ से मानहानि का आरोप लगाते हुए दायर की गई आपराधिक शिकायत पर की है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने सिंह को 3 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा, आरोपी को 3 मार्च तक के लिए नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन


जैन ने आरोप लगाया कि सिंह ने 19 जनवरी को एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। शिकायत के अनुसार, सिंह ने एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार के दौरान मानहानिकारक बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि ईडी ने जैन के घर से 37 किलोग्राम सोना बरामद किया और आप नेता के नाम पर 1,100 एकड़ जमीन है। साथ ही, कहा कि यह संपत्ति भ्रष्टाचार और धन शोधन से अर्जित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed