{"_id":"ac2bc61a8402a1905bd60498ad6dd839","slug":"note-usurped-by-showing-sharper-foreign-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट दिखाकर ठग ले उड़े विदेशी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट दिखाकर ठग ले उड़े विदेशी पिस्टल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठक-ठक गैंग ने बिल्डर की कार के चालक को 10 रुपये के नोट गिराकर झांसा दिया और बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब आठ लाख रुपये कीमत का स्पेनिश पिस्टल, उसका लाइसेंस, 25 कारतूस, पासपोर्ट और एटीएम कार्ड था।
विज्ञापन
वारदात आरडीसी में कचहरी गेट के पास बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई। पास में ही कविनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी, लेकिन उसे भनक नहीं लगी।
दूसरी तरफ, चोरी गया बैग शाम करीब पांच बजे सिहानी गेट कोतवाली के पास लावारिस हालत में मिला। बैग में पिस्टल और अन्य सामान था। सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि चोरों ने बैग में कैश समझा होगा, पिस्टल निकला तो बैग फेंक गए।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी बिल्डर परवेंद्र शेखावत प्रताप विहार जे-45 में रहते हैं। वह ड्राइवर रविंद्र यादव के साथ कार में कचहरी आए थे। एक मामले में उनकी कोर्ट में तारीख थी।
विज्ञापन
कार गेट के पास खड़ी कर परवेंद्र कचहरी चले गए। कार में उनका बैग रखा था। ड्राइवर कार में बैठा था। रविंद्र की मानें तो एक युवक ने कार के शीशे पर ठक-ठक कर ड्राइवर से कार पीछे करने को कहा।
इसी बीच दूसरा युवक आया, जिसने रविंद्र्र का ध्यान कार के अगले पहिये की ओर दिलाया। कार के पहिये में पंचर समझकर रविंद्र कार से उतरकर देखने लगा।
पहिये के पास 10-10 के 14 नोट पडे़ मिले, जिन्हें रविंद्र उठाने लगा। पैसे उठाकर जैसे ही वह कार में बैठा, कार से बैग गायब था।
बच्चों ने देखा था बैग, पिस्टल देखकर डर गए
सिहानी गेट कोतवाली के पास खेल रहे बच्चों ने बैग पड़ा देखा। उन्होंने बैग खोला तो उसमें पिस्टल देखकर घबरा गए। उन्होंने परिजनों को बताया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बैग कब्जे में लिया। छानबीन में पता चला कि ये बिल्डर का ही बैग है। उसमें चोरी गया सारा सामान भी था।