फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not yet found the elderly leads to murder.

अभी तक नहीं मिला बुजुर्ग की हत्या का सुराग

Tue, 09 Dec 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Not yet found the elderly leads to murder.

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में सोमवार 65 साल के बुजुर्ग अजीत गोयल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। लूटपाट और प्रॉपर्टी विवाद समेत तमाम दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अजीत का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल व रिश्तेदारों की डिटेल निकलवाई है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की मानें अजीत का अपनी पत्नी आभा गोयल से विवाद चल रहा था। 14 साल से वह अपने घर पर अकेले रहते थे।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब पांच साल पहले एक सड़क हादसे में अजीत के बेटे रजत गोयल की मौत हो गई थी। इसके बाद अजीत ने अपनी डेढ़ करोड़ रुपये की एक दुकान बेची थी। कुछ ही दिनों पूर्व करोड़ों रुपये की एक अन्य प्रॉपर्टी बेचने की चर्चा थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इन सब का कनेक्शन अजीत की हत्या से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अजीत की मौत का असली सच क्या है। बतों दे कि सोमवार गांधी नगर इलाके में 65 साल के अजीत गोयल की उनके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अजीत का शव घर में हाथ-पैर बंधे हुए उनके घर में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed