फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not only snakes scorpions and lizards also in list of drug addicts they dry their tails and make intoxicants

10 घंटे सेट रहता मूड: सांप ही नहीं, बिच्छू-छिपकली भी नशेड़ियों की सूची में, पूंछ सुखाकर बना लेते नशे की खुराक

Mon, 06 Nov 2023 09:23 PM IST
Vikas Kumar कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में गांव राजपुर निवासी सपेरे प्रभुनाथ ने बताया सांप के जहर से ममीरा (सांप के जहर से बनने वाला सुरमा, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ाने का दावा होता है) बनाया जाता है। इसे आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काम में लाया जाता था। कुछ लोग इसमें जहर की मात्रा ज्यादा बढ़ाकर नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Not only snakes scorpions and lizards also in list of drug addicts they dry their tails and make intoxicants
सांप ही नहीं, बिच्छू-छिपकली भी नशेड़ियों की सूची में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की पूर्ति के लिए करने के लिए नशेड़ी चरस, गांजा और शराब से आगे निकल गए हैं। नोएडा में रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने जहरीले सांप और उनसे निकला जहर बरामद किया। फरीदाबाद में सांप से नशा करने वाले सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आते। यहां बिच्छू और छिपकली से किए जाने वाले नशे के बारे में कई लोग बताते हैं। इसका प्रभाव जेल और नशा मुक्ति केंद्र तक भी फैला हुआ है। क्योंकि यहां ये आसानी से मिल जाते हैं।

विज्ञापन

नशे के आदी हो चुके लोगों को किसी भी कीमत पर नशे की पूर्ति करनी होती है। हाल ही में जितने भी घरेलू और वाहन चोर पुलिस ने पकड़े, उन्होंने पूछताछ में बताया कि नशे की पूर्ति के लिए वे अपराध को अंजाम देते हैं। जेल जाने के बाद भी नशे की लत उनका पीछा नहीं छोड़ती। यहां नशे की पूर्ति के लिए वे जीव जंतुओं से होने वाले नशे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीमका स्थित जिला कारागार में बने नशा मुक्ति केंद्र के पूर्व कोऑर्डिनेटर जगत तेवतिया ने बताया जेल में उनके सामने कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें लोग छिपकली को खाकर नशे की पूर्ति करते रहे हैं। जेलों में बंदियों को मादक पदार्थ उपलब्ध न होने के कारण नशे के आदि इस तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। नशेड़ी जेल की दीवारों पर छिपकली को किसी पत्थर से मारकर नीचे गिरा लेते हैं। उसकी पूंछ को धूप में सुखाकर हल्की आग पर भूनने के बाद बीड़ी या सिगरेट के तंबाकू के साथ सेवन करते हैं। इससे उन्हें “इंस्टेंट हाई” और कैनाबिस के समान अनुभव होता है। जेल के अन्य कैदी नए वालों को इस नशे के बारे में बता देते हैं।

विज्ञापन

सांप के जहर से बने ममीरा से भी लेते हैं नशे का आनंद
अमर उजाला से बातचीत में गांव राजपुर निवासी सपेरे प्रभुनाथ ने बताया सांप के जहर से ममीरा (सांप के जहर से बनने वाला सुरमा, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ाने का दावा होता है) बनाया जाता है। इसे आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काम में लाया जाता था। कुछ लोग इसमें जहर की मात्रा ज्यादा बढ़ाकर नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं।

10 घंटे तक रहता है बिच्छू का नशा
सांप से कटवाने की बात को सपेरों ने सिरे से नकार दिया। दबी जबान में एक बुजुर्ग ने बताया अफीम की लत से जूझ रहे लोग नशे में आगे बढ़ने के लिए बिच्छू का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मरे हुए बिच्छू को धूप में सुखाकर कोयले पर जलाया जाता है। उसकी पूंछ में सारा जहर होता है। कुछ लोग जली हुई पूंछ को चरस और तंबाकू के साथ मिलाकर सिगरेट में भी पीते हैं। इसका नशा करीब 10 घंटों तक पूरे चरम पर रहता है। धीरे-धीरे ये कम होने लगता है।

पुलिस के राडार पर हैं अरावली और यमुना किनारे के फार्म हाउस
दिल्ली के बसे स्मार्ट सिटी में हाई प्रोफाइल नशे की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। नोएडा में रेव पार्टी में सांप के जहर से नशे की बात सामने आते ही जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने अरावली में बने फार्म हाउस के साथ-साथ यमुना नदी के पास बने फार्म हाउसों के आसपास अपनी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क को भी अलर्ट कर दिया है। 

नोएडा पुलिस ने जिन सपेरों को रेव पार्टी से पकड़ा है वे बदरपुर बॉर्डर के पास मोलड़बंद इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस को अंदेशा है चोरी छिपे फरीदाबाद में भी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। एसीपी क्राइम अमन यादव का कहना है क्राइम ब्रांच की टीमें फार्म हाउस और बड़े होटलों पर नजर बनाए हुए है। अभी तक रेव पार्टी के मामले सामने नहीं आए हैं। इसके बावजूद पुलिस निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed