{"_id":"5841a3d84f1c1b626bde6b55","slug":"not-only-public-jut-banks-is-also-in-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट के लिए जनता ही नहीं, बैंक भी कतार में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट के लिए जनता ही नहीं, बैंक भी कतार में...
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा नहीं है कि नोटबंदी से सिर्फ आम जनता ही कतार में लगी है, बैंकों को भी लाइन में लगना पड़ रहा है। किसी को कैश के लिए चंडीगढ़, किसी को जयपुर तो किसी को पानीपत की दौड़ लगानी पड़ रही है। सिंडिकेट बैंक की जिले की 35 शाखाओं को पैसा चंडीगढ़ और दिल्ली से उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
तो बैंक ऑफ इंडिया को जयपुर और पानीपत से पैसा मिल रहा है। इसी तरह अन्य बैंकों को नोएडा, गाजियाबाद, रोहतक, दिल्ली से कैश उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया के खजांची मुकेश कुमार ने बताया कि पहले प्रतिदिन बैंकों में कैश पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन
लेकिन जब से नोटबंदी हुई है, बैंकों को खुद जयपुर और पानीपत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सिंडिकेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक रमाकांत शर्मा ने बताया कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने बैंकों को कैश उपलब्ध कराने के लिए करेंसी चेस्ट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन