दहेज नहीं मिला तो पंखे से लटकाकर मार दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं मीनू के पिता ने उसके पति, सास और जेठ पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के बयानों के आधार पर क्षेत्रीय एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मंगलवार को एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मीनू सपरिवार दल्लूपुरा गांव में रहती थी। अप्रैल 2013 में सुमित से उसकी शादी हुई थी।
बेटी को जान से मारने की दी थी धमकी
मीनू का मायका कोटला मुबारकपुर गांव में है। मंगलवार सुबह मीनू पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने सुबह मीनू के पिता मनमोहन को मामले की सूचना दी। मीनू का शव देखने के बाद उसके पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या की।
मनमोहन ने बताया कि शादी के समय बेटी को 31 तोला सोना, ढाई लाख कैश, स्कॉर्पियो गाड़ी के अलावा अन्य सामान दिया गया था। अब पिछले कुछ समय से दूसरी स्कोर्पियो कार व पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी, न देने पर मीनू को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
इधर शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीनू ने फांसी लगाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।