{"_id":"57d159ad4f1c1ba83031a64e","slug":"not-against-fogging-memorandum-submitted-to-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉगिंग न होने के विरोध में एडीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉगिंग न होने के विरोध में एडीसी को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
गंदगी के कारण फैल रहे चिकनगुनिया, डेंगू और वायरल बुुखार को लेकर बृहस्पतिवार को सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
यह प्रधान गोल्डी बरेजा के नेतृत्व में सौंपा गया। लोगों ने उनसे क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग की। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पूरा फरीदाबाद चिकनगुनिया, डेंगू व वायरल बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन के इस गैर जिमेदाराना रवैए से लोगों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।
उन्होंने बताया कि जितनी जिम्मेदारी जनता के प्रति प्रशासन की बनती है, उतनी ही हरियाणा सरकार की भी बनती है। जहां एक ओर सरकार ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया व डिजिटलाईजेशन की बात करती है, वहीं जमीनी स्तर पर जनता के प्रति अपना दायित्व भी समझे और जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान भी रखे।
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मास्टर बलदेव, वाईएस चांदना, एमएल बर्मी, जेपी शर्मा, कुलदीप सिंह, कंवलजीत, एमएल अरोड़ा, बीएस चानना, रिक्की, मनीष, रवि शर्मा, समीर, विशाल आदि लोग शामिल रहे।