{"_id":"9bacf7570873fa68d508e06be7a938f4","slug":"not-a-single-registration-for-learner-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":" लर्नर पूल के लिए नहीं हुआ एक भी रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्नर पूल के लिए नहीं हुआ एक भी रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामाया स्टेडियम में बने लर्नर पूल में अभी तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। लोग स्टेडियम में सिर्फ जानकारी लेने आ रहे हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट खेल प्रोत्साहन समिति के सहयोग से लर्नर पूल को शुरू कराने का प्रयास कर रहा है। समिति ने अपने मद में से कोच, लाइफ गार्ड आदि की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
पूल में पानी भरा है लेकिन खिलाड़ी नहीं हैं। डिपार्टमेंट ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर रमेश पाल ने बताया कि लर्नर पूल के लिए अभी तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोग स्टेडियम में आते हैं। पूल देखते हैं। फीस पूछकर चले जाते हैं। रजिस्ट्रेशन जब तक नहीं होंगे, तब तक पूल को शुरू नहीं किया जा सकता है।