फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway saved 2.68 crore liters of diesel

Indian Railways: उत्तर रेलवे ने की 2.68 करोड़ लीटर डीजल की बचत, जानिए कैसे किया ये कमाल

Tue, 11 Apr 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Apr 2023 10:53 PM IST
सार

रेलवे जल्द ही सभी लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) कोच वाली ट्रेन को एचओजी तकनीक से लैस कर देगा। इस पॉवर जेनरेटर कार को पैसेंजर कोच में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Northern Railway saved 2.68 crore liters of diesel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेट जीरो कार्बन उत्सर्जक नीति के तहत ट्रेन से पॉवर जेनरेटर कार हटाई जा रही है। इसकी जगह ट्रेन को हेड ऑन जेनरेशन (एचओजी) तकनीक से लैस किया जा रहा है। रेलवे जल्द ही सभी लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) कोच वाली ट्रेन को एचओजी तकनीक से लैस कर देगा। इस पॉवर जेनरेटर कार को पैसेंजर कोच में बदल दिया जाएगा। इससे करोड़ों लीटर डीजल से होने वाले प्रदूषण में कमी तो आएगी ही साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़ने से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

तेजी से रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण होने से ज्यादातर रेलवे रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन ही चलेगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया कि एलएचबी कोच को एंड-ऑन जनरेशन से हेड ऑन जेनरेशन में बदला जा रहा है ताकि ट्रेन में लगने वाले जेनरेटर कार को हटाया जा सके। इसका फायदा यह हुआ है कि इस वित्तीय वर्ष में उत्तर रेलवे ने 292.95 करोड़ रुपये मूल्य के 2.68 करोड़ लीटर हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की बचत हुई है। इस जेनरेट कार के हटने से ध्वनी प्रदूषण भी कम होगा। इसके जगह अतिरिक्त कोच लगने यात्रियों की क्षमता भी बढ़ेगी। ज्यादातर ट्रेन 24 कोच वाली हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एचओजी तकनीक
इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन में तीन ट्रांसफार्मर (कन्वर्टर) होते हैं, जोकि ओवर हेड बिजली के तार से बिजली लेकर इंजन के मोटरों को चलाते हैं। इंजन को चलाने के लिए दो ट्रांसफार्मर पर्याप्त होता है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर अतिरिक्त होता है। एचओजी तकनीक में इंजन में लगे स्विच और केबल की मदद से ट्रेन में बिजली सप्लाई की जा सकती है। इससे इंजन की बिजली से ही ट्रेन में वातानुकूलित और रोशनी का इंतजाम हो जाता है। इससे एनर्जी की बचत होगी और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed