फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway operated 18 new trains and 6,613 special trips in four months

Delhi NCR News: चार महीने में उत्तर रेलवे ने 18 नई ट्रेनें और 6,613 स्पेशल ट्रिप की संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
- अप्रैल से जुलाई तक हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का विस्तार, अतिरिक्त कोच और नए ठहराव बनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अप्रैल से 26 जुलाई के बीच कई अहम उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया है। इस दौरान 18 नई ट्रेनों की शुरुआत की गई, जिनमें भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित डेमू ट्रेन भी शामिल है, जिसे जींद-सोनीपत मार्ग पर चलाया गया। वंदे भारत सहित छह ट्रेनों का विस्तार किया गया, जबकि कई ट्रेनों को नए स्थायी ठहराव दिए गए।
प्रमुख नई सेवाओं में आनंद विहार-पुरीलिया एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट, वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस व दिल्ली-रींगस पैसेंजर शामिल हैं। विस्तारित ट्रेनों में बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत, कोलकाता-नंगल डैम सुपरफास्ट और दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर 6,613 समर स्पेशल व अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं। नीट, यूपी पुलिस भर्ती, आरआरबी, यूपी टीईटी सहित कई परीक्षाओं और कांवड़ मेले के लिए विशेष सेवाएं चलाई गईं। मेले के लिए 120 विशेष ट्रिप, 16 ट्रेनों को 41 अतिरिक्त ठहराव और दो डेमू सेवाओं का विस्तार हरिद्वार तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने 41 भारत गौरव ट्रेन यात्राएं संचालित कीं और 10 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त कोच स्थायी तथा 45 जोड़ी में 53 कोच अस्थायी रूप से लगाए। छह आईसीएफ रेक को एलएचबी में बदला गया। समयपालन दर 68.42 प्रतिशत रही और सेना के लिए 79 विशेष ट्रिप चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed