फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Corporation seals 100 factories

उत्तरी निगम ने 100 फैक्ट्रियों को किया सील, प्रदूषण के चलते उठाया कड़ा कदम

Thu, 17 Jan 2019 04:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Northern Corporation seals 100 factories
कंपनी सील करते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में प्रदूषण के मौजूदा स्तर को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाली 100 फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 983 बीघा जमीन से करीब 9000 टन प्लास्टिक कचरा साफ कर इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त कर दिया है। इस कचरे को प्रसंस्करण के लिए वेस्ट टू एनर्जी के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


निगम की टीम ने टिकरी कलां, मुंडका, हिरनकुदना, नीलवाल, नांगलोई, कमरुद्दीन नगर, सवेधा, निलोठी, घेवरा और मदनपुर डबास के गांवों में सीलिंग की कार्रवाई की। इन क्षेत्रों में प्लास्टिक के कचरे का व्यापार करने सहित उत्पादन भी किया जा रहा था। उत्तरी निगम की ओर से इन  फैक्ट्रियों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आदेश की अनदेखी होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरा को प्रसंस्करण के लिए नरेला-बवाना के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेज दिया गया। नियमों की अनदेखी करने वाली  फैक्ट्रियों को पहले भी नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी का सिलसिला नहीं थमने पर बुधवार को कार्रवाई की गई। निगम ने क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों, प्लास्टिक का कारोबार करने वालों के अलावा फैक्ट्रियों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य एजेंसियों के तय मानकों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी है। पर्यावरण और वातावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी फैक्ट्रियों को नियमित तौर पर कचरे का निस्तारण करने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed