{"_id":"43528342725f148ca7934f4d33461fcf","slug":"northeast-nasty-woman-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खड़ी युवती से करने लगा अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में खड़ी युवती से करने लगा अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मणिपुरी युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा एसटी/एससी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस कारण जांच सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार, मणिपुर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती सनलाइट कॉलोनी में रहती है और प्राइवेट कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन
वह सोमवार रात करीब 8 बजे वाल्मीकि मंदिर के पीछे गली में सहेलियों के साथ खड़ी थी, तभी आरोपी युवक सद्दाम हुसैन (करीब 20 वर्ष) वहां पहुंचा। इस दौरान उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
युवती ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी। घटना से पीड़ित युवती बहुत ज्यादा डर गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फ्लूड का नशा करता है। वह सनलाइट कॉलोनी में रहता है और डीजे वालों के साथ काम करता था। उस पर पहले से झगड़े का मामला दर्ज हैं। उस समय वह नाबालिग था। तब बाल सुधार गृह में भेजा गया था।