{"_id":"5747f8ac4f1c1b2f2d692963","slug":"north-mcd-brings-dengue-free-cooler-to-prevent-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कूलर को लगाएंगे गरमी में, तो डेंगू के मच्छर कभी नहीं आएंगे घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कूलर को लगाएंगे गरमी में, तो डेंगू के मच्छर कभी नहीं आएंगे घर में
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी नगर निगम लाई डेंगू फ्री कूलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में पर्यावरण हितैषी, लार्वा व मच्छर प्रतिरोधक अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत डेंगू मुक्त कूलर लोगों के समक्ष प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर निगमायुक्त पीके गुप्ता ने कहा कि यह कूलर राष्ट्रीय संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र ने विकसित किया है। मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए कूलर के वाटर टैंक के ऊपर एक जाली लगाई गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अगैव अमेरिकाना नामक पौधे का उपयोग करके भी लार्वा को मच्छर बनने से रोका जा सकता है। इस पौधे के पत्तों का अर्क निकाल कर एक निश्चित मात्रा में कूलर की टंकी डाला जाता है और पांच से आठ घंटों के भीतर लार्वा नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर शहरी क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष आले मोहम्मद, चिकित्सा सहायता व जन स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष सुरेखा गुप्ता, अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) पंकज कुमार सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बंसल, शहरी क्षेत्र के उपायुक्त धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।