ये होगी उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुमंजिला इमारतों से घिरे नोएडा में उत्तर भारत की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत बनने जा रही है। रियल एस्टेट कंपनी ब्रायस ग्रुप ने यह दावा किया है।
कंपनी ने सेक्टर 150 में 81 मंजिला इमारत के निर्माण की योजना बनाई है। कंपनी के सीएमडी राहुल गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यूएई की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी एसीसी इस आलीशान टावर का निर्माण करेगी।
इस टावर की ऊंचाई स्वीकृत सीमा के तहत 292 मीटर होगी। 7.5 एकड़ में बनाए जाने वाले इस टावर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां से नोएडा एक्सप्रेस-वे और शहर के अन्य आकर्षक दृश्य दिखाई देंगे।
कैसी होगी बिल्डिंग?
2 बीएचके से लेकर 6 बीएचके डुप्लेक्स अपार्टमेंट इस टावर में बनाए जाएंगे। जिनकी कीमत 12,500 रुपये प्रतिवर्ग फिट से शुरू होगी।
टावर की छह मंजिलें सामाजिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। 11 हाई स्पीड एलीवेटर के साथ 111 लिफ्ट इस टावर में होंगी।
प्रत्येक डुप्लेक्स अपार्टमेंट के लिए एक लिफ्ट होगी। होटल की तरह कार्ड एक्सेस सिस्टम के साथ आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।