फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North India in the grip of cold

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में सर्द हवाएं

Mon, 02 Dec 2019 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
North India in the grip of cold
snowfall, kedarnath - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। 

विज्ञापन


बर्फबारी की वजह से ठंड ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलीं और पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
विज्ञापन


लद्दाख के लेह में पारा माइनस 13.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंड रात थी। इसी तरह श्रीनगर में पारा माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उत्तर कश्मीर का गुलमर्ग माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे घाटी में सबसे ठंड रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू क्षेत्र में आने वाले कटरा जिले का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच दिन हुई बर्फबारी के बाद रविवार को घाटी में लोगों को धूप के दर्शन हुए। 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बर्फबारी की वजह से 27 नवंबर से बंद है। इस राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। जबकि, बर्फ की वजह से मुगल रोड पिछले महीने 6 नवंबर से बंद है।

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ लाहौल स्फीति इस पहाड़ी राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। किन्नौर में पारा माइनस 3.4 जबकि मनाली में पारा माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पंजाब के अमृतसर जिले का न्यूनतम तापमान 7.8, जबकि अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा में कोहरे की चेतावनी दी है। 

दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिन में धूप खिली हुई थी, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 रिकॉर्ड किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।  


तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश, एक मौत
चेन्नई। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। इसके चलते राजधानी चेन्नई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed