{"_id":"57c27ed94f1c1b4a38d503e3","slug":"north-india-biggest-tech-park-will-be-open-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है उत्तर भारत का सबसे बड़ा टेक पार्क, मिलेगा 6 हजार लोगों को वर्क स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है उत्तर भारत का सबसे बड़ा टेक पार्क, मिलेगा 6 हजार लोगों को वर्क स्टेशन
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 28 Aug 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी को अगले वर्ष एक और टेक्नोलॉजी (टेक) पार्क मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो रहे असेंडास-सिंगब्रिज इंटरनेशनल टेक पार्क से साइबर सिटी के आईटी-बीपीओ (इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी-बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिंग) इंडस्ट्री को और पंख लगेंगे।
सेक्टर-55-56 गोल्फ कोर्स रोड पर 60 एकड़ में फैले इस पार्क के निर्माण पर 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। यहां पर 06 हजार लोगों के काम करने के लिए वर्क स्टेशन बनाया जाएगा।
इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया और हरियाणा सरकार के हैपनिंग हरियाणा का ड्रीम प्रोजेक्ट भी परवान चढ़ेगा। दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए आयोजित हैपनिंग हरियाणा में कई विदेशी और देसी कंपनियों के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
जो यहां निवेश की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए काम करने के लिए बेहतरीन जगह की जरूरत है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय टेक पार्क कंपनियों को बेहतर वर्क प्लेस मुहैया कराएगा। बता दें कि 16 आईटी पार्क गुड़गांव में है। जिनमें बीपीओ, आईटी समेत अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर हैं।

अभी यह प्रमुख आईटी पार्क हैं गुड़गांव में
यह प्रोजेक्ट बनाने वाली असेंडास-सिंगब्रिज का दावा है कि यह उत्तरी भारत का अब तक सबसे बड़ा आईटी पार्क है। 60 एकड़ में फैले इस पार्क में 80 लाख वर्ग फुट की अंतरराष्ट्रीय स्तर की कारोबारी जगह मुहैया करवाई जाएगी। जिसमें हर तरह की सुविधाएं होंगी।
फेज-1 में दो इमारतें होंगी और यहां लगभग 10 लाख वर्ग फुट पर वर्क प्लेस तैयार किया जाएगा। पहली इमारत 2017 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
असेंडास-सिंगब्रिज के डिप्टी ग्रुप सीईओ मनोहर खियातानी कहते हैं कि अभी तक दक्षिण भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेक पार्क हैं। अंतरराष्ट्रीय टेक पार्क से आईटी और बीपीओ के क्षेत्र में तेजी आएगी। इससे नौकरियां भी पैदा होंगी।
हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के पार्क से युवाओं को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। सरकार भी रोजगार पैदा करने के लिए बुहत काम कर रही है। नीतियों में भी बदलाव किया है।
अभी यह प्रमुख आईटी पार्क हैं गुड़गांव में
-डीएलएफ साइबर सिटी
-डीएलएफ सेज जोन
-यूनिटेक इंफोस्पेस
-वर्ल्ड टेक पार्क
-असेंडास वन हब
-आईटी सेज आईटी पार्क
-यूनिटेक साइबर पार्क
-यूनिटेक वर्ल्ड
-डीएलएफ स्कावयर
-यूनिटेक बिजनेस पार्क
टेक पार्क से यह होंगे फायदे
-विदेशी व देसी कंपनियों को काम करने की जगह मिलेगी
-सरकार को निवेशकों के लिए जगह देने की आसानी
-कई तरह के टैक्स में रियायत
-सरकार की ओर से अन्य सुविधाएं