फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North District Cyber Cell caught accused who threatened girl in delhi

'सेलिब्रिटी' की घिनौनी करतूत: फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से की दोस्ती, वीडियो कॉल न करने पर लड़कों को भेजीं अश्लील तस्वीरें

Fri, 15 Jul 2022 07:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Jul 2022 07:51 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का विवरण लिया। उसी के आधार पर प्रोफाइल के पंजीकरण में इस्तेमाल आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी का पता लगाया। साथ ही पुलिस ने आईपी एड्रेस का तकनीकी विश्लेषण किया और इसके जरिए आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर का पता लगाया।

विज्ञापन
North District Cyber Cell caught accused who threatened girl in delhi
पुलिस की गिरफ्त में बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उत्तरी जिला साइबर सेल ने युवती के वीडियो कॉल करने से मना करने पर फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत हरियाणा के एक रेस्टोरेंट में कैशियर का काम करता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुराड़ी की रहने वाली 20 साल की युवती ने साइबर सेल में शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबरों से अश्लील तस्वीरें और वीडियो आ रही हैं। उसने आरोप लगाया कि किसी ने उसके नाम से दो और उसकी महिला मित्रों की कई अन्य फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई हैं। आरोपी ने उसे वीडियो कॉल नहीं करने पर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने तुरंत मामला दर्ज कर थाना प्रभारी जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का विवरण लिया। उसी के आधार पर प्रोफाइल के पंजीकरण में इस्तेमाल आईपी एड्रेस और ईमेल आईडी का पता लगाया। साथ ही पुलिस ने आईपी एड्रेस का तकनीकी विश्लेषण किया और इसके जरिए आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर का पता लगाया।

हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है आरोपी
फोन के जरिए आरोपी की पहचान बलजीत नगर, पानीपत हरियाणा निवासी कपिल कुमार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कपिल ने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर लोकल सेलिब्रिटी के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनकर शिकायतकर्ता का दोस्त बन गया। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच चैट होने लगी। शिकायतकर्ता ने इस विश्वास से कि वह किसी महिला से बात कर रही है तो उसने अपना मोबाइल नंबर और अपनी कुछ फोटोग्राफ साझा कर दीं। बाद में शक होने पर शिकायतकर्ता ने उसे ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन

इसके बावजूद आरोपी ने शिकायतकर्ता से बात करने की कोशिश की। नाकाम होने पर उसने पहले शिकायतकर्ता की नकली प्रोफाइल बनाई फिर उसके पास इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। साथ ही आरोपी ने शिकायतकर्ता के फालोअर्स को फॉलो किया। उसने इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों को शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर साझा किया। जिन्होंने शिकायतकर्ता को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। आरोपी ने बताया कि वह अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल भी बनाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed