फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   north delhi municipal corporation economic condition gets worse, ready to bring white paper

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब, लाएंगे श्वेत पत्र 

Fri, 17 Nov 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
north delhi municipal corporation economic condition gets worse, ready to bring white paper
केजरीवाल - फोटो : ani

उत्तरी नगर निगम आर्थिक तंगी के कारण विकास कार्य नहीं कर पा रही है। उसे करीब ढाई हजार करोड़ रुपये उधार देने हैं। अब अधिकारी आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लेकर आएंगे।

विज्ञापन


स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलकराज कटारिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम को देय राशि देने में दिल्ली सरकार राजनीति कर रही है। इसके चलते वह केंद्र सरकार से फंड देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन


उत्तरी नगर निगम की आर्थिक स्थिति पर शुक्रवार को स्थायी समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पार्षदों ने विकास कार्य कराने के लिए फंड नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम को दिल्ली सरकार से 2630 करोड़ रुपये नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की उधार है। इस कारण पार्षदों को सहयोग के साथ कार्य करना होगा।

समिति अध्यक्ष तिलकराज कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार नगर निगम को सीधे तौर पर फंड दे। इस संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली से आग्रह किया जाएगा। उनके कहा जाएगा कि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार को दिए जाने वाले राजस्व के हिस्से से नगर निगम की राशि काट ली जाए। 


करोड़ों रुपये बकाया, नहीं कर पा रहे भुगतान
तिलकराज ने कहा कि यूनिट एरिया प्रणाली लागू करने पर संपत्ति कर में हुई कमी की भरपाई के लिए 475 करोड़, चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1616 करोड़ और प्राथमिक शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 539 करोड़ रुपये बकाया हैं। नगर निगम की आर्थिक स्थिति सही होने पर उसे सफाई कर्मचारियों समेत समस्त कर्मचारियों, ठेकेदारों और पेंशनधारकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed