फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noor Hassan Malik took command of the district panchayat president.

नूर हसन मलिक ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की संभाली कमान

Fri, 15 Jan 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Noor Hassan Malik took command of the district panchayat president.
सपा के नूरहसन मलिक ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। डीएम ने उनको कविनगर के पार्क में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विकास का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने नूर हसन मलिक को डीएम विमल कुमार शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कराकर डीएम चले गए। इसके बाद नूर हसन मलिक ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष और सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी आशू मलिक ने जीत का श्रेय जिला एवं महानगर संगठन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महानगर अध्यक्ष संजय यादव का माल्यार्पण कराकर जीत के लिए उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह यादव, रविंद्र चौहान, पवन मावी, पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, महिला आयोग सदस्या राजदेवी चौधरी मौजूद रहीं।

नूर हसन मलिक के सामने अंतिम समय तक चुनाव लड़ने का दम भरने वाले अनिल कसाना शपथ ग्रहण करने नहीं आए।

पहली बैठक आयोजित

जिला पंचायत की पहली बैठक दोपहर में आयोजित की गई। इसमें नूर हसन मलिक ने कहा कि जनपद के विकास में बजट आड़े नहीं आएगा।

जिला पंचायत के बजट के साथ ही जिला प्रशासन के बजट, जिला योजना के बजट, सांसदों-विधायकों के बजट से भरपूर विकास कराया जाएगा।

विकास के लिए शासन से अतिरिक्त बजट स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने सदस्यों का आह्वान किया कि वह बिना भेदभाव के विकास के प्रस्ताव तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed