फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Non-plan admission process in government schools will start from April 8

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिला प्रक्रिया आठ अप्रैल से होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
छठी से नौवीं में दाखिले के लिए पहले चरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल तक चलेगी
विज्ञापन


तीन चरणों में पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी, अंतिम चरण दस जुलाई से होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छठी से नौंवीं कक्षा में नॉन प्लान दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। पहले चरण में आठ से 17 अप्रैल तक पंजीकरण होगा। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए दिल्ली के छात्र ही योग्य हैं। पांचवीं से छठी कक्षा में आने वाले छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जबकि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को अपने निवास के नजदीक स्कूल में जाकर पंजीकरण कराना होगा।
मालूम हो कि निजी स्कूलों से अपनी पिछली कक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए नॉन प्लान दाखिले लिए जाते हैं। नॉन प्लान दाखिले को लेकर शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दाखिले के इच्छुक छात्र शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पहले चरण के लिए छात्र आठ अप्रैल दोपहर 12 बजे से 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 29 अप्रैल को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। 30 अप्रैल से 10 मई तक छात्रों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आवंटित स्कूल में दस्तावेजों को जमा कराना होगा।
विज्ञापन


दाखिले के लिए दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा जो कि 15 जून शाम पांच बजे तक चलेगा। छात्रों को 27 जून को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन 28 जून से छ: जुलाई तक होगा। तीसरा चरण 10 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें 12 अगस्त को स्कूल का आवंटन और दस्तावेजों का सत्यापन 13 से 31 अगस्त तक होगा। पंजीकरण करने के लिए छात्रों को अपना नाम, पिता का नाम, आवासीय पत्ता, पिछले स्कूल की जानकारी, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, जन्म तिथि व माता-पिता के मोबाइल नंबर को भरना होगा। दाखिले के लिए अधिकतम व न्यूनतम आयु भी तय की गई है। छठी में दाखिले के लिए आयु 10 से 12 साल होनी चाहिए। सातवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयु 11 से 13 साल होनी चाहिए, जबकि आठवीं के लिए 12 से 14 साल तय की गई है। वहीं, नौवीं के लिए यह सीमा 13 से 15 साल है। स्कूल प्रमुखों को अधिकतम व न्यूनतम आयु सीमा में छ: माह की छूट देने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में हेल्प डेस्क पर मिलेगी जानकारी

दाखिला संबंधी जानकारी के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। सुबह की पाली वाले स्कूलों में 9 से दोपहर 12 बजे तक व शाम की पाली वाले स्कूलों में 1:30 बजे से 4:30 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। फॉर्म भरने में परेशानी से बचाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800116888 भी जारी किया गया है। इस पर 7.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed