फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Non-Domestic cylinder price reduced from today Delhi retail sale price of 19kg cylinder price is Rs 1773

LPG: एलपीजी गैस की कीमत घटी, कॉमर्शियल सिलिंडर के अब देने होंगे इतने रुपये, जानें दिल्ली में क्या हुई कीमतें

Thu, 01 Jun 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

दिल्ली के लोगों के अच्छी खबर है। एलपीजी गैस की कीमत घट गई है। 19 किलो के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत आज से 83.50 रुपये कम हो गई है। 19 किलो के कॉमर्शियल सिलिंडर की आज से दिल्ली में कीमत 1773 रुपये है। घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन
Non-Domestic cylinder price reduced from today Delhi retail sale price of 19kg cylinder price is Rs 1773
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

LPG Gas Cylinder Price Today: जून माह के पहले ही दिन एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कटौती हुई है। तेल कंपनियों ने एक जून को एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम कम कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमत के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 83 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए अब 1773 रुपये देने चुकाने होंगे। पहले यह सिलिंडर 1856.50 रुपये में ग्राहक को मिल रहा था। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पहले के दाम पर ही आपको मिलेगा।  
विज्ञापन


 
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमत
राजधानी दिल्ली में पहले गैस सिलिंडर 1856.50 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब 1773 रुपये देने होंगे। कोलकाता में पहले 19 किलो के सिलिंडर के 1960.50 रुपये चुकाने पड़ रहे थे, लेकिन नई कीमतों के मुताबिक अब 1875.50 रुपये ग्राहक को देने होंगे। ऐसे ही मुंबई में पहले 1808.50 रुपये देने पड़ रहे थे, अब कॉमर्शियल सिलिंडर के 1725 रुपये देने पड़ेंगे। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2021.50 रुपये थी, लेकिन अब घटकर यह कीमत 1937 रुपये रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में बदलाव नहीं

आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में एक मार्च को परिवर्तन किया गया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। 
 

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं

इस अलावा, पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed