फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nomination compeleted for noida by elections

नोएडा उपचुनाव: किसी ने नहीं बताई होंगी ये 4 बातें!

Wed, 27 Aug 2014 08:36 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
nomination compeleted for noida by elections

नोएडा विधानसभा सीट के लिए 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा, सपा प्रत्याशी समेत 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। कुल 14 नामांकन दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के वीरेश कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, भाजपा की विमला बाथम, सीपीआई प्रत्याशी सदाशिव चामरथी, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी इकलाख अब्बासी, सीपीआई (एमएलएल) महेश कुमार उपाध्याय, इंडियन स्वर्ण समाज के प्रत्याशी सोमेश्वर पाण्डे और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम, नीरज शर्मा, सुखदेव शर्मा, रंजीत शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं पंकज उपाध्याय, पीस पार्टी प्रत्याशी कप्तान अली और सपा प्रत्याशी काजल शर्मा पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इनमें काजल शर्मा और कप्तान अली ने बुधवार को भी अपना पर्चा दाखिल किया। जिन प्रत्याशियों के पर्चा में कमियां थी उनको रिटर्निंग अधिकारी राजेश यादव ने नोटिस दिए हैं। कमियों को दूर करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन भरने के दौरान वहां चार प्रमुख बातें देखी गईं। आगे की स्लाइड में आप भी पढ़िए-

उपचुनाव की 4 खास झलकियां

nomination compeleted for noida by elections

1- सांसद के अंदर जाने को लेकर झड़प
भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम नामांकन दाखिल करने के लिए जुलूस के रूप में पहुंची। अंदर जाने के लिए केवल प्रत्याशी समेत चार लोगों को अनुमति दी गई। सांसद डा. महेश शर्मा, वरिष्ठ नेता हरिश्चंद भाटी समेत पदाधिकारियों को रोक दिया। सांसद को अंदर जाने से रोकने पर पुलिस से काफी देर तक झपड़ हुई। सांसद को अंदर जाने देने पर मामला शांत हुआ।

2- सपाइयों को अंदर जाने से नहीं रोका
सांसद डा. महेश शर्मा का कहना है कि सपा प्रत्याशी के साथ समर्थकों के अलावा भी कुछ लोग अंदर पहुंच गए। लेकिन उनको किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने नहीं रोका। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी रोक दिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

3- पर्यवेक्षक ने दिखवाया बाहर का रास्ता
सपा प्रत्याशी के साथ सपा के कई नेता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर तक पहुंच गए। उस समय सपा प्रत्याशी ने नामांकन भरना शुरू नहीं किया था। बरामदे में नेताओं की भीड़ देख जिलाधिकारी कार्यालय में बैठी पर्यवेक्षक बाहर निकलीं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए इन नेताओं को वहां से हटाने को कहा। इसके बाद वे नेता बाहर चले गए।

4- कलेक्ट्रेट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल रहा तैनात
नामांकन प्रक्रिया कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी राजेश यादव के अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, एसपी देहात डा. बृजेश कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed