दिल्ली के तीनों नगर निगम के सोमवार से भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के चुनाव का सोमवार से बिगुल बज जाएगा। राज्य चुनाव आयोग सुबह कार्यालय खुलते ही चुनाव की अधिसूचना करेगा। इसके बाद से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला आरंभ हो जाएगा।
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। आयोग ने तीनों नगर निगम के 272 वार्डों के लिए 72 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) तय किए हैं। इनके कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा।
राज्य चुनाव आयोग तीनों नगर निगम के चुनाव के सिलसिले में सोमवार को अधिसूचना करेगा। साथ ही पूरे चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अगले सोमवार तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
आयोग के अनुसार, 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। इसके बाद उम्मीदवार 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 अप्रैल से उम्मीदवार चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे।
तीनों नगर निगम के चुनाव 23 अप्रैल को होंगे। मतों की गणना 26 अप्रैल को होगी। चुनाव में करीब 13 हजार मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। यह केंद्र करीब तीन हजार भवनों में बनाएं जाएंगे।
पहले दिन निर्दलीय के नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना
तीनों नगर निगम के चुनाव के सिलसिले में आम आदमी पार्टी, स्वराज इंडिया और कई अन्य दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। मगर कांग्रेस व भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।
इस तरह पहले दिन प्रमुख दलों के बजाए निर्दलीय एवं छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र को अपने इलाके के एक मतदाता से अनुमोदन कराना होगा, वहीं निर्दलीय एवं अन्य छोटे दलों के उम्मीदवारों को 10 मतदाताओं से नामांकन पत्र अनुमोदित कराना होगा।