फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youtuber on bail made stunt video goes viral then arrested now asking apology

सलाखों ने उतारा स्टंटबाजी का जुनून: 'माफ कर दीजिए अब नहीं बनाऊंगा वीडियो', जमानत पर बाहर आकर स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jun 2022 05:32 PM IST
सार

जांच में पता चला कि वीडियो निजामुल खान नामक युवक का है। निजामुल पर अक्टूबर 2020 में निठारी निवासी कमल शर्मा की इस्कॉन मंदिर के पास गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज है।

विज्ञापन
Youtuber on bail made stunt video goes viral then arrested now asking apology
निजामुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद बाइक पर स्टंट करने वाले यूट्यूबर निजामुल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस स्टंट बनवाने वाले दोस्तों की जानकारी जुटा रही है। यूट्यूब पर निजामुल खान के 15 लाख सबस्क्राइबर हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक युवक एक सफेद रंग की बाइक पर बाइक का अगला टायर उठाकर स्टंट करता नजर आ रहा था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वीडियो निजामुल खान नामक युवक का है। निजामुल पर अक्टूबर 2020 में निठारी निवासी कमल शर्मा की इस्कॉन मंदिर के पास गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज है। इस मामले में उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस से माफी मांगी और स्टंट का वीडियो नहीं बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed