{"_id":"67d6aafe622f30f384014af8","slug":"youths-playing-holi-were-kidnapped-and-beaten-up-police-investigating-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: युवकों का अपहरण करके मारपीट के बाद अधमरा कर छोड़ा, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: युवकों का अपहरण करके मारपीट के बाद अधमरा कर छोड़ा, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
Sun, 16 Mar 2025 04:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Mar 2025 04:12 PM IST
सार
मकौड़ा गांव सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुमित भाटी, गौरव और दीपक होली के दिन रंग खेलने के लिए मुर्शदपुर गांव गए थे। रंग खेलने के बाद वे रामपुर सर्विस रोड पहुंचे। जहां पहले से घात लगाए तीन गाड़ियों में सवार मुर्शदपुर निवासी दो भाई शैंकी उर्फ यशवीर, गुल्लू उर्फ यश, गुलिस्तानपुर निवासी गुड्डू समेत अन्य अज्ञात लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन
मारपीट से घायल हुए युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सर्विस रोड पर होली खेलने गए तीन युवकों का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और बेरहमी से पिटाई करने के बाद उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मकौड़ा गांव सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुमित भाटी, गौरव और दीपक होली के दिन रंग खेलने के लिए मुर्शदपुर गांव गए थे। रंग खेलने के बाद वे रामपुर सर्विस रोड पहुंचे। जहां पहले से घात लगाए तीन गाड़ियों में सवार मुर्शदपुर निवासी दो भाई शैंकी उर्फ यशवीर, गुल्लू उर्फ यश, गुलिस्तानपुर निवासी गुड्डू समेत अन्य अज्ञात लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर तीनों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान बदमाशों ने हथियारों से फायरिंग भी की, लेकिन पीड़ित बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने जबरन पीड़ितों को अपनी गाड़ियों में डाल लिया और उनकी गाड़ी खुद चलाकर मुर्शदपुर की ओर ले गए। आरोपियों द्वारा पीड़ितों को कारों में डालकर ले जाते हुए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डंडे, बेल्ट से पिटाई के कारण पीड़ित युवकों की पीठ, नाक, हाथ, चेहर आदि जगह पर चोट के निशान सामने बने हैं। एसीपी ग्रेटर नोएडा अवनीश दीक्षित का कहना है कि मामले में आरोपी यश नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अपहरण के बाद मारपीट, मोबाइल किए स्विच ऑफ
अपहरण के बाद आरोपियों ने तीनों युवकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए. जिससे उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर सके। परिजनों को जब काफी देर तक उनकी कोई खबर नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर अपहरण की सूचना दी। इसके बाद बीटा-2 कोतवाली पहुंचकर भी मामले की जानकारी दी गई। काफी देर तक पुलिस और परिजन तलाश में जुटे रहे। शाम को पता चला कि बदमाशों ने तीनों युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया और आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना से पीड़ित परिवारों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। परिजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।