{"_id":"6ae740e707fe3e985b0a3ae8","slug":"youth-will-get-job-opportunities-at-the-job-fair-noida-news-c-491-1-gnd1012-12116-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
Sun, 01 Nov 2026 07:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर भर्ती करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि मेले में मैन्युफैक्चरिंग, बीपीओ, केपीओ, बैंकिंग, फाइनेंस, फिनटेक, ई-कॉमर्स और डिजिटल क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें डिक्सन, डीएस फूड्स, आर्या फैशन और एडीजे इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख हैं। मारुति कार के लिए भर्ती करने वाली कंपनी भी युवाओं को अवसर देगी। इसमें बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पांच लाख रुपये से अधिक वार्षिक पैकेज पाने का मौका मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ कॉलेज पहुंचकर अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दे सकते हैं।