फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth who went to bathe in Ujina drain dies by drowning

उजीना ड्रेन में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 08 Aug 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to bathe in Ujina drain dies by drowning
पुन्हाना। उपमंडल के पिपरौली गांव के पास से गुजर रही उजीना ड्रेन में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद मौके पर खडे़ लोगों ने युवक को नहर से बहार निकाला जिसे बाद में पिनगवां के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुन्हाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अस्पताल भेज दिया। मृतक माहिर गुरूग्राम स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

पिनगवां खंड के गांव गंगवानी निवासी 22 वर्षीय माहिर पुत्र अख्तर हुसैन रविवार को पिपरौली गांव के पास से निकल रही उजीना ड्रेन में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नहर के पास खड़ी पुरानी क्रेन पर चढ़कर माहिर भी अपने दोस्तों के साथ नहर में छंलाग लगाने लगा। जब माहिर छलांग लगाने लगा तो वो अनियंत्रित होकर पेट के बल नहर में जा गिरा और पानी में डूब गया। मौके पर खडे लोगों ने उसे नहर से निकालकर पिनगवां के अस्पताल में भर्ती कराया जहंा उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंहुची पुन्हाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अलआफिया अस्पताल में भिजवा दिया। गंगवानी गांव के रफीक ने बताया मृतक माहिर गुरूग्राम की मारुति कंपनी में नौकरी करता है और रविवार का अवकाश होने के कारण वो घर आया हुआ था। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed