फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth vandalized TB hospital, case filed

Noida News: टीबी अस्पताल में युवक ने की तोड़फोड़, केस

Mon, 20 Oct 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 20 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth vandalized TB hospital, case filed
लखनऊ। टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वतंत्र प्रकाश सिंह ने युवक पर अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


डॉ. स्वतंत्र प्रकाश के मुताबिक 15 अक्तूबर को अस्पताल के कक्ष संख्या चार में चेस्ट फिजीशियन ओपीडी में डॉ. ईश्वर कुमार रामचंदानी की ड्यूटी थी। दोपहर दो बजे ड्यूटी खत्म होने पर वह चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचा और डॉ. ईश्वर के न होने पर आक्रोशित हो गया। आरोपी ने वहां मौजूद प्रशिक्षणार्थी हर्षित मौर्य और अंकित बनर्जी से अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपी ने कक्ष में रखा मॉनिटर तोड़ दिया। प्रशिक्षणार्थियों ने मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी। तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed