फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth stranded in Cambodia contacted the ministry

Noida News: कंबोडिया में फंसे युुवाओं ने मंत्रालय से साधा संपर्क

Sun, 07 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth stranded in Cambodia contacted the ministry
कंबोडिया में फंसे युुवाओं ने मंत्रालय से साधा संपर्क
विज्ञापन

साइबर ठगी के जाल में फंसे भारतीय युवाओं को अब वतन वापसी की आस
दीपक शर्मा
ग्रेटर नोएडा। कंबोडिया में साइबर ठगी के जाल में फंसे भारतीय युवाओं को अब वतन वापसी की आस हो चली है। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को 17 श्रमिकों की वापसी हुई। इसके बाद साइबर ठगी में फंसे युवाओं ने कंबोडिया की राजधानी में मौजूद मंत्रालय के कार्यालय से संपर्क साधा है।

फरवरी महीने में दादरी के रहने वाले फैजल सैफी कंबोडिया में साइबर ठगों के जाल से छूटकर भारत वापस आ गए थे। उन्होंने वहां गिरोह के सरगना डेविड को झांसे में लिया था। फैजल सैफी ने डेविड से कहा था कि वह ऑफिस के लिए लेडी कॉलर की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए वह भारत जा रहे हैं। इस पर डेविड ने सहमति प्रदान कर दी। अब वहां पर फंसे हुए युवक स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं। गौतमबुद्ध नगर के ही 10 से 12 युवा कंबोडिया में फंसे हुए हैं। इन सभी को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अच्छी नौकरी की बात कहकर ले जाया गया था। बाद में इनको साइबर ठगी में धकेल दिया गया। इनमें से ही कुछ युवकों ने नोम पेन्ह में मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
कंबोडिया में फंसे भारतीय युवाओं की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय ने युवाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जानकारी में आया है कि कंबोडिया में आकर्षक नौकरी के अवसरों के फर्जी वादों से आकर्षित होकर भारतीय नागरिक मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। रोजगार के लिए कंबोडिया जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सावधान किया जाता है कि वे केवल अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही ऐसा करें। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि विदेश मंत्रालय, नोम पेन्ह में समस्या के समाधान के साथ-साथ प्रभावित भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी जांच
एक महीना पहले थाना बिसरख क्षेत्र में कंबोडिया में साइबर ठगी गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस खुलासे के बाद अब पूरे मामले को स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया है। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पूरे मामले में हमारी उन युवाओं ने बहुत मदद की जो कंबोडिया से मुक्त होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा जो एडवाइजरी जारी की गई है वह युवाओं के मार्गदर्शन का काम करेगी। ग्रेटर नोएडा से जो लोग गिरफ्तार किए गए थे उनमें एक चीन का नागरिक, एक नेपाल का नागरिक अनिल थापा और एक दादरी का निवासी विनोद भाटी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed