{"_id":"644369f7abbc99e1f90efb34","slug":"youth-shot-dead-in-noida-crime-news-in-hindi-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बाइक सवारों से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बाइक सवारों से हुआ था विवाद
Sat, 22 Apr 2023 10:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:31 AM IST
सार
परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों ने दो पुराने विवाद की बातें बताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 62 में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम तक दिया गया जब युवक खोड़ा में स्थित अपनी दुकान से रात में वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कल रात में रचित चौहान नामक युवक अपनी दुकान जो खोड़ा में स्थित है से वापस लौट रहा था, तभी दो बाइक सवार युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान बाद रचित चौहान पर फायर कर दिया। जिनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों ने दो पुराने विवाद की बातें बताई है। परिजनों की बताई बात एवं अन्य सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी और मैन्युअल सभी बिन्दुओं पर टीम काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन